S-400 एक ऐसा घातक एयर डिफेन्स सिस्टम भारत के पास है इस समय भारत को पाकिस्तान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन को आसमान में ही नस्ट करके भारत को होने वाले एक बहुत बड़ा नुकसान से बचा रहा है इस समय |
S-400 एक आधुनिक और अत्याधुनिक हवाई रक्षा प्रणाली है, जिसको रूस के दवरा विकसित किया गया हैं है। यह प्रणाली हवा में आने वाले खतरों जैसे कि दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन, मिसाइलों आदि को नष्ट करने की क्षमता रखती है। भारत ने अपनी वायु सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए रूस से इस शक्तिशाली प्रणाली की खरीद कई साल पहले की थी | पाक और चीन जैसे दुश्मनो को देखते हुए |
S-400 एयर डिफेन्स प्रणाली क्या हैं :
S-400 एयर डिफेन्स प्रणाली एक लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाली एयर डिफेन्स मिसाइल प्रणाली है। इसे रूस की अल्माज़ सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो द्वारा बनाया गया हैं , यह प्रणाली 400 किलोमीटर तक की दूरी पर उड़ रहे फाइटर जेट ,मिसाइल ,घातक हथियार जैसे टारगेट को ट्रैक और नष्ट करने में सक्षम है।जिसमे कई रडार, लॉन्चर, और कमांड सिस्टम शामिल होते हैं जो मिलकर एक मज़बूत सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। जो भारत को इस समय एक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर |
S-400 की ताकत क्या है?
- 400 किलोमीटर तक मारक क्षमता:- यानी दुश्मन 400 किलोमीटर से हमला करता है , तो S-400 उसे हवा में ही डिस्ट्रॉय कर सकता है।
-
S -400 30 किलोमीटर तक की ऊँचाई पर उड़ने वाले टारगेट को मार गिरा सकता है।
S 400 एक साथ 80 टारगेट को ट्रैक कर सकता है और 36 पर एक साथ हमला कर सकता है
रडार तकनीक इतनी तेज़ है कि यह बेहद तेज़ रफ्तार से उड़ रहे टारगेट को भी पहचान लेती है।
रडार तकनीक इतनी तेज़ है कि यह बेहद तेज़ रफ्तार से उड़ रहे टारगेट को भी पहचान लेती है।
S 400 मौजूदा स्थिति में भारत के लिए बना सुरक्षा कवच :
मौजूदा स्तिथि में यह एयर डिफेन्स प्रणाली भारत के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित हो रहा है| जब से भारत के द्वारा पाकिस्तान के 9 अलग अलग आतंकवादी ठिकानो पर हमला किया है , जिसमे पाकिस्तान के 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं , तब से पाकिस्तान बौखलाया हुआ हैं | और उधर से जबाबी हमला भारत के कई सारे पाकिस्तान से सटे शहरो जैसे जम्मू , श्री नगर , अमृतसर, पठानकोट भटिंडा , जैसलमेर इत्यादि जगहों पर हमला करने की कोसिस की जिसमे पाक घातक मिसाइल , फाइटर जेट , ड्रोन से हमला करने की कोसिस की जिसे S 400 एयर डिफेन्स प्रणाली ने इन सभी को हवा में नस्ट यानि डिस्ट्रॉय कर भारत को एक बहुत बड़े हमले से बचा लिया हैं |
S 400 भारत ने क्यों खरीदा ?
भारत के पास पहले से ही कुछ एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं, लेकिन S-400 जैसा शक्तिशाली सिस्टम अब तक भारत के पास नहीं था। पिछले कुछ वर्षों में भारत के आसपास के हालात तेजी से बदले है | जैसे चीन की बढ़ती आक्रामकता, पाकिस्तान की नापाक हरकतें और सीमा पर आए दिन होने वाले तनावों को देखते हुए भारत को एक ऐसा सिस्टम चाहिए था जो आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को दूर से ही पहचान कर खत्म कर सके| 2018 में भारत ने रूस के साथ लगभग 5.43 अरब डॉलर का सौदा कर 5 यूनिट S-400 खरीदने का निर्णय लिया। इस डील से भारत ने यह साफ कर दिया कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।
S 400 खरीदने पर अमेरिका का विरोध :
भारत ने जब रूस से S-400 की डील की तो अमेरिका भड़क उठा था। और कई सरे धमकी भी भारत को दी | अमेरिका के एक कानून CAATSA (Countering America’s Adversaries Through Sanctions Act) के तहत वह रूस से हथियार खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगा सकता है। अमेरिका ने भारत को चेतावनी भी दी, लेकिन भारत ने साफ कहा कि उसकी प्राथमिकता उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा है, न कि किसी और देश की नीति।और भारत ने अमेरिका को आँख दिखते हुए रूस से यह डील पूर्ण की | निष्कर्ष :
-
S-400 एयर डिफेन्स मिसाइल सिस्टम सिर्फ एक हथियार ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह दिखाता है कि भारत अब तकनीकी रूप से कितना मजबूत बन गया है , और हर मोर्चे पर दुश्मनो से निपटने के लिए तैयार है। आने वाले वर्षों में, S-400 भारत की वायु रक्षा का ऐसा स्तंभ बन जाएगा, जिस पर देश वाशी को गर्व होगा ।
नमस्कार मैं रंजीत कुमार मैं इस वेबसाइट पर आप लोगो के लिए हर अपडेट ब्लॉग के माध्यम से पोस्ट करता रहूँगा , आप लोग वेबसाइट से जुड़े रहे , मैं ऑटोमोबाइल्स और मोबाइल्स एजुकेशन इत्यदि विषयों पर आर्टिकल लिखना पसंद करता हूँ | नई नई जानकारी साझा करना और ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना मुझे प्रेरित करता हैं | आप सभी का इस सफर में साथ देने की अपेक्षा करता हूँ धन्यवाद |
