Honda CBR 650R E-Clutch : सभी बाइक निर्मातेओ कम्पनी को पीछे छोर होंडा ने लाया ये खास फीचर्स वाला बाइक। इस बाइक को राइड करते समय बार बार क्लच दबाने की जरुरत नहीं पड़ेगी गियर चेंज करते वक़्त , बिना क्लच दबाये होगा गियर चेंज | Honda CBR650R E-Clutch तकनीक भारतीय मार्किट में पहली बाइक है जो मार्केट में एक नई दिशा की शुरुआत करने जा रही हैं | । यह बाइक उन लोगो के लिए है जो मैनुअल गियरिंग का अनुभव चाहते हैं लेकिन क्लच के झंझट के बिना। बेहतरीन डिज़ाइन, दमदार इंजन और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ यह बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होने वाली है |

यदि आप एक ऐसी स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण हो, तो Honda CBR650R E-Clutch निश्चित रूप से एक बेहतर और शानदार विकल्प होने वाली हैं |
Honda CBR 650R E-Clutch : E Clutch Techonology क्या हैं ?
E-Clutch Techonology यानी “इलेक्ट्रॉनिक क्लच”, एक ऐसी अत्याधुनिक तकनीक है ,ऐसा तकनीक जो आपको बाइक चलते समय गियर बदलने की लगभग क्लच दबाने की झंझट ख़तम होने वाली है । यानी अब आपको गियर अप या डाउन करने के लिए क्लच को बार बार दबाने की ज़रूरत नहीं होगी |
यह एक ऐसा तकनीक है जो मोटरसाइकिल के थ्रॉटल, गियर शिफ्टर और इंजन RPM को पढ़कर अपने आप क्लच को ऑपरेट करने लगती है और राइडर को क्लच दबाने की कोई जरुरत नहीं होती हैं |
Honda CBR 650R E-Clutch :
Honda CBR 650R भारत में पहले से ही जापानी कंपनी होंडा के द्वारा Honda CBR 650R को भारतीय मार्केट में बेचा जा रहा है | कंपनी ने भारत में पहली बार इस तकनीक को लेकर मार्केट में आया हैं | लेकिन अब इसी बाइक को नई तकनीक से लैस कर Honda CBR 650R को E क्लच के साथ पेश करने जा रही हैं | कंपनी इस तकनीक पर काफी लम्बे समय से काम कर रही थी | फाइनली अब इसे ग्लोबल मार्केट में लांच करने की योजना बना रही हैं | जहा तक इस बाइक की कीमत की बात करे तो पहले से इस बाइक की कीमत 9.20 लाख रूपये थी |अब इसमें E Clutch के जुड़ जाने से बाइक की कीमत में लगभग 40 से 50 हजार तक का इजाफा हो सकता है |
Honda CBR 650R E-Clutch : डिजाइन और इंजन :
CBR650R होंडा एक स्पोर्टी लुक्स वाला बाइक है जो पहले से ही स्टाइल और ज्यादा अग्रेसिव के लिए जाना जाता हैं | अपने पावर और राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। 2024 मॉडल में इसका स्टाइल और भी ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी हो गया है। इसमें नया LED हेडलाइट डिजाइन, शार्प बॉडी लाइन्स और एयरोडायनामिक फेयरिंग दी गई
Honda CBR 650R E-Clutch :इंजन और पावर:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| इंजन | 648.72 सीसी, इनलाइन-फोर सिलेंडर |
| अधिकतम पावर | लगभग 95 बीएचपी @ 12,000 आरपीएम |
| टॉर्क | 63 न्यूटन मीटर @ 9,500 आरपीएम |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड मैनुअल (E-Clutch तकनीक से लैस) |
Honda CBR 650R E-Clutch :Techonology और फीचर्स :
होंडा CBR650R में E-Clutch के अलावा भी कई सारे आधुनिक फीचर्स दिया गया हैं जो निचे टेबल में दिया गया हैं |
-
TFT डिस्प्ले: नया 5-इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है।
-
Honda RoadSync: कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन के लिए स्मार्ट कंट्रोल।
-
Traction Control System (HSTC): बेहतर ग्रिप और सेफ्टी के लिए।
-
ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम): दोनों पहियों में स्टैंडर्ड ABS जिससे ब्रेकिंग सुरक्षित होती है।
Honda CBR 650R E-Clutch : कीमत और उपलब्धता :
Honda CBR650R E-Clutch मॉडल की अनुमानित एक्स-शोरूम से कीमत भारत में ₹9.20 लाख के आसपास हो सकती है। यह बाइक होंडा की प्रीमियम डीलरशिप – BigWing के ज़रिए भारत में उपलब्ध होगी। हालांकि, कीमत और उपलब्धता राज्य अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। और खास बात E clutch के जुड़ जाने से कीमत में बढ़ावा हो सकता हैं |
Honda CBR 650R E-Clutch :E-Clutch के फायदे
-
इलेक्ट्रॉनिक क्लच की आने की वजह से गियर शिफ्टिंग फास्ट और बिना झटके के होने लग जाएगी, जिससे बाइक के परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है |
-
भारी ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाना थकावट भरा होता था , E-Clutch के साथ राइडर को अब ये झंझट ख़त्म होने वाला हैं E Clutch आने की वजह से राइडिंग ज्यादा सहज और आरामदायक बन जाती है।
-
जिन राइडर्स को क्लच कंट्रोल में दिक्कत होती है या जो नए हैं, उनके लिए E-Clutch एक बेहतरीन विकल्प होने वाली है।
-
E-Clutch सिस्टम मैनुअल क्लच लीवर को पूरी तरह हटाता नहीं है। आप जब चाहें मैनुअली क्लच का उपयोग कर सकते हैं।

नमस्कार मैं रंजीत कुमार मैं इस वेबसाइट पर आप लोगो के लिए हर अपडेट ब्लॉग के माध्यम से पोस्ट करता रहूँगा , आप लोग वेबसाइट से जुड़े रहे , मैं ऑटोमोबाइल्स और मोबाइल्स एजुकेशन इत्यदि विषयों पर आर्टिकल लिखना पसंद करता हूँ | नई नई जानकारी साझा करना और ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना मुझे प्रेरित करता हैं | आप सभी का इस सफर में साथ देने की अपेक्षा करता हूँ धन्यवाद |